फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला जेल में खुलेगी गौशाला, पालन करेंगे कैदी   

Thu, 01 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी की पहल अब रंग लाने लगी हैं। अब जेल के कैदियों को भी गौमाता की सेवा और पालन करने का मौका मिलेगा। गौमाता का पालन करने वाले बंदियों को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। बाजार में बिकने वाले गाय का दूध का पैसा सीधे ऐसे बंदियों के खाते में ट्रांसफर होगा। 
विज्ञापन


इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत मेरठ के चौधरी चरणसिंह जिला कारागार से हो रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक संत लाल यादव ने बताया कि गौशाला का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। गौशाला खोलने के लिए जेल प्रशासन ने आगरा की एक संस्था से वार्ता की है। जिन्होंने मेरठ जेल में आकर मुआयना भी कर लिया है। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलते ही जेल में गौशाला शुरू हो जाएगी।  

जेल में 55 एकड़ जमीन 
अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल में 55 एकड़ जमीन है। जिसका चारा ज्यादातर खराब ही जाता है। जेल में गौशाला खुलेगी तो यह चारा भी काम आएगा। जेल में करीब ढाई हजार बंदी हैं। अक्सर कई बंदियों का खाना खराब जाता है। यह खाना भी गौमाता के काम आ सकता है। जेल प्रशासन का मानना है कि जेल में अगर 20 से 25 गाय पाली जाएंगी तो उनके खाने की व्यवस्था अलग से नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


टीन शेड डालने की तैयारी 
जेल परिसर में काफी जगह खाली पड़ी हैं, जिसमें गौशाला की टीन शेड डालने की तैयारी चल रही है। परिसर में पानी और बिजली की व्यवस्था हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि शासन की परमीशन मिलते ही गौशाला का काम शुरू किया जाएगा। 

आगरा की संस्था देगी 20 गाय
जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल परिसर में गौशाला खोलने के लिए आगरा की जिस संस्था से वार्ता हुई है, उसने शुरूआत में 20 गाय मुफ्त में देने की बात कही हैं। जेल अधीक्षक के अनुसार आगरा, मुरादाबाद समेत कई जिलों में गौशाला खुली हैं, जिनमें गौमाता की सेवा हो रही है।

लावारिस गायों को मिलेगी जगह 
इस गौशाला में सड़कों पर लावारिस मिलने वालीं गायों को भी जगह मिलेगी। गौरक्षा संगठनों से भी जेल प्रशासन ने जानकारी ली हैं। जेल प्रशासन के इस प्रयास को उच्चाधिकारियों ने भी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें