फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गमगीन माहौल में गौरव का अंतिम संस्कार

Sat, 14 Mar 2026 08:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं निवासी गौरव जाटव का शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजनों गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। गौरव के परिवार को आस पड़ोसी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

गौरव शुक्रवार को महलका निवासी ममेरे भाई कुलदीप के साथ बाइक से लावड़ की ओर आ रहा था। समसपुर मार्ग पर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव घर पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सरधना विधायक अतुल प्रधान भी मृतक के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के पिता राजेंद्र को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज जाटव, पिंटू सैनी, राजू जाटव, जोनी, मोनू, आजाद, रवि जाटव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें