माछरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम माछरा में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ भाजपा नेता अश्विनी त्यागी एवं समाजसेवी नगेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रहे गौरव पलवल को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले राहुल सहारनपुर को 2100 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त अक्षय सुकूरपुर को 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राहुल भाटी, तरुण त्यागी, सावंत, दीपांकर, सागर, हर्ष, निशांत, गुड्डू त्यागी आदि मौजूद रहे।
-