मेरठ। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट पर राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखकर वोट चोर अभियान को समर्थन जुटाया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के आह्वान पर अभियान चलाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अवनीश काजला ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और अगर वोट की चोरी होगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा।
एनएसयूआई का यह आंदोलन युवाओं को जागरूक करने और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम कर रहा है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई अल्तमस त्यागी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शरयाब मुखिया ने भी विचार रखे। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष एनएसयूआई अजय चौधरी, हम्जा चौहान, मुस्तजाब चौधरी, जैद जोला, रिहान, वासु काजला, अजीम प्रधान, देवा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो