फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ गैस पाइपलाइन फटी, दो घंटे आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके के साथ गैस पाइपलाइन फटी, दो घंटे आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर में शनिवार दोपहर गेल गैस की पाइपलाइन तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके और कुछ समय के लिए गैस के रिसाव होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कंपनी के दस्ते ने गैस की आपूर्ति बंद कराकर पाइपलाइन को ठीक कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दो घंटे गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को जरूर परेशानी हुई।
गंगानगर में इन दिनों इनर रिंग रोड के किनारे सर्विस रोड बनाने का कार्य चल रहा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जेसीबी से पूर्व में काटे गए पेड़ की जड़ों को निकाला जा रहा था। राधा गार्डन कॉलोनी के पास पेड़ों की जड़ निकालते समय नीचे दबी गैस की पाइपलाइन जेसीबी के पंजे की चपेट में आ गई। तेज आवाज के साथ पाइपलाइन फट गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कालोनी निवासी एक ब्रिगेडियर ने गेल और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद गेल गैस कंपनी के अग्निशमन दस्ते के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल गैस की आपूर्ति बंद करवाकर जेसीबी को वहां से हटवाया। इसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत करवाई गई। समय रहते स्थिति पर नियंत्रण से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे तक गैस की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी जरूर हुई।
विज्ञापन

इस पाइपलाइन से गंगानगर, मीनाक्षीपुरम, डिफेंस कॉलोनी सहित क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति की जाती है। गेल गैस कंपनी के फायर सेफ्टी इंचार्ज मोहित सोलंकी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब मरम्मत कार्य समाप्त हो गया। इसके बाद आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें