नान पर थूकने वाले आरोपी हलवाई को किया गिरफ्तार
मोदीनगर। बीते बृहस्पतिवार को भोजपुर थानांतर्गत एक गांव में सगाई समारोह में बन रहे खाने में नान पर थूकने वाले आरोपी हलवाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के दौसा बंजारपुर गांव में बुधवार को एक सगाई समारोह में बन रहे खाना में नान पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था। एसएचओ ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मोहसिन निवासी मिस्वाह थाना मसूरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी बुधवार को पहली बार ही ठेकेदार के पास काम करने आया था। संवाद