सितंबर में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। आधे से ज्यादा महीना गुजर चुका है और गर्मी घटने की जगह बढ़ती जा रही है। गर्मी ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पारा 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यह सेहत और मौसम दोनों के लिए घातक है। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के पारे में भी उछाल आया है।
जून की तपती दोपहरी फिर से आ गई है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। आधा सितंबर बीतने के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही हे। सितंबर में दिन का तापमान दो बार 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में एक डिग्री व रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते तापमान के बीच उमस भी बनी हुई है।
बेईमान है ये मौसम
वर्तमान में चल रहा मौसम बेईमान हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी रात में बढ़ रही नमी मौसम को बदल रही है। सुबह के समय धुंध भी दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानी भी बदलते मौसम को ठीक नहीं मान रहे हैं। इस मौसम का असर आने वालों दिनों पर भी पड़ेगा। दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है।
इसलिए बढ़ रही है गर्मी
मौसम विज्ञानियों की मानें तो गर्मी बढ़ाने का कारण काफी समय से बारिश न होना है, जबकि दूसरा कारण आसमान पर छाए बादल हैं। जब आसमान पर बादल रहेंगे तो दिन का पारा भी अधिक रहेगा। बारिश न होने के कारण नमी भी कम हो गई है। सूरज की तपिश भी तेज हो रही है।
सितंबर में 16 वर्ष का पारा
वर्ष अधिकतम
2000 30.4
2001 27.1
2002 30.9
2003 32.5
2004 29.6
2005 28.1
2006 26.2
2007 29.2
2008 32.5
2009 33.0
2010 32.0
2011 29.3
2012 32.2
2013 31.3
2014 30.5
2015 34.2
2016 36.5
(आंकडे़ मौसम विभाग से लिए गए हैं)
पांच दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
15 35.4 23.8
16 36.2 22.8
17 35.1 23.2
18 35.5 22.9
19 36.5 24.3