फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि कश्यप जयंती पर किया माल्यार्पण, एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
दौराला - मोहम्मदपुर गांव में महर्षि कश्यप की जयंती मनाते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। मोहम्मदपुर और अझौता गांव में रविवार को भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन आदर्शों को अपनाने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
मोहम्मदपुर में बूथ अध्यक्ष मिंटू कश्यप के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कहा कि महर्षि कश्यप तप, त्याग और सृजन के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर रवि पूनिया, ओंकार सिंह, सुखपाल, राजवीर, प्रमोद, यशवीर, नीटू, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अझौता गांव में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. सहदेव कश्यप व डॉ. शेखर कश्यप ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद के साथ माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप ने सृष्टि की रचना कर मानवता को एकता, शांति और सहअस्तित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में लविस सिंह जाटव, प्रवीण कश्यप, रवि कुमार, वैद्य दीनदयाल, वैद्य शिवनारायण, वैद्य जयनारायण, वैद्य संतवीर, वैद्य जयदेव कश्यप, डॉ. गुलचंद, तुषार, कार्तिक, रिद्धि कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें