फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परशुराम जन्मोत्सव मनाने पर चर्चा की

विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा की बैठक फोटो आयोजक
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामराज में रविवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा के आवास पर ब्राह्मण सभा की हुई। बैठक में 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ब्राह्मण सभा के संरक्षक विजय प्रकाश ने समाज को संगठित करने और ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विधि चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुबह हवन व उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता मनोज दास ने की। इस मौके पर रविंद्र गौतम, अजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, रवि शंकर कौशिक, श्यामलाल शर्मा, आदेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा व योगेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें