फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग के शौक ने गरिमा को पहुंचाया मायानगरी, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Sun, 17 Jun 2018 12:40 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, वाहिद अली, मेरठ
विज्ञापन
गरिमा अग्रवाल
विज्ञापन

आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी गरिमा अग्रवाल की कुछ ऐसी ही कहानी है। शिक्षित परिवार में जन्मी गरिमा का सपना बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का था। पिता समीर कुमार अग्निहोत्री पीएनबी बैंक के मैनेजर थे। उन्होंने पिता से फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने के लिए मुंबई जाने की इच्छा जताई, तो पिता ने इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन


19 साल की उम्र में गरिमा की शादी मेरठ में मंगलपांडे नगर निवासी अमरीश अग्रवाल से हो गई। शादी के कुछ साल बाद उन्होंने पति के साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ाना शुरू किया। करीब 11 साल कोचिंग सेंटर चलाने के बाद उन्होंने पति से मुंबई जाने की इच्छा जताई। अमरीश अग्रवाल ने उनको पूरा सपोर्ट किया। 36 साल की उम्र में गरिमा ने मुंबई प्रोडक्शन हाउस में पहला ऑडिशन दिया। दो जनवरी 2016 को ऑडिशन के बाद उनका चयन सावधान इंडिया के लिए हुआ। 9 जनवरी को उन्होंने सावधान इंडिया के लिए पहला शूट किया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

परिवार पर भी पूरा ध्यान 
खास बात है कि परिवार और मेरठ में एम इंटरनेशनल स्कूलों की सात शाखाओं पर भी गरिमा का पूरा फोकस रहता है। वो महीने के 15 दिन मुंबई में तो 15 दिन मेरठ में होती हैं। इतनी व्यस्तता के चलते वो स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना और परिवार के लिए भी समय निकालती हैं। अभी तक वह छह बॉलीवुड और चार से ज्यादा राजस्थानी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कई टीवी विज्ञापनों के लिए भी शूटिंग कर रही हैं। आठ से ज्यादा सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुकी हैं। उनकी लगन को देखते हुए हाल में ही टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने उन्हें स्थायी सदस्य चुना है। रमजान के दौरान गरिमा को जीटीवी के मुस्लिम कल्चर पर आधारित सीरियल इश्क सुबहान अल्लाह में काम करने का मौका मिला। मुंबई में रहते हुए फिल्म कलाकार आमिर खान, जैद खान सहित दस से ज्यादा कलाकारों से मिल चुकी हैं। सभी ने उनके काम की तारीफ की है। उनका मानना है कि कलाकार मेहनत से काम करे तो कामयाबी जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता बृज गोपाल को बनाया गुरु

गरिमा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
बिना एक्टिंग कोर्स के फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करना किसी भी कलाकार के लिए मुश्किल होता है। गरिमा ने बृज गोपाल को अपना गुरु बनाया। जो अभी तक 450 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। बृज गोपाल से ही गरिमा ने एक्टिंग के गुर सीखे हैं।

ये किए सीरियल्स 
इश्क सुबहान-अल्लाह, तू आशिकी, मेरी हानिकारक बीवी, बालिका वधू, अधूरी कहानी हमारी, जय संतोषी मां, कसम, ये रिश्ता क्या कहलाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें