फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवन और भंडारे के साथ गणपति महोत्सव का समापन

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला त्यागियान में आयोजित 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हवन और भंडारे के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
- मोहल्ला त्यागियान में 11 दिवसीय आयोजन के समापन पर सेवादारों ने सहयोगियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला त्यागियान में आयोजित 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का हवन और भंडारे के साथ रविवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन से जुड़े सेवादारों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में पुरोहित सौरभ शास्त्री ने विधिविधान से हवन संपन्न कराया। इसमें यजमान राहुल त्यागी और अंबुज त्यागी सपत्नीक शामिल हुए। हवन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गणपति महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने वाले सहायकों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शरद त्यागी, नितिन त्यागी, नरेंद्र त्यागी, शानू जैन, हरित त्यागी, शनि ठेकेदार, दिनेश त्यागी, सुनील त्यागी और पंकज त्यागी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर अमित त्यागी, शैंकी त्यागी, मोहित त्यागी, मोनू त्यागी, अंकित त्यागी, आकाश, मुदित, सजल, वैभव और हैप्पी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें