विसर्जन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु स्रोत संवाद
मूर्ति विसर्जन के बाद रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का रविवार को मूर्ति विसर्जन के बाद समापन हो गया।
मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और भजन गाते चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया अगले बास तू जल्दी आना भाव के साथ श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। मूसलाधार बारिश भी भक्तों के हौसलों को कम नहीं कर सकी। कार्यक्रम आयोजक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव समापन अवसर पर मध्य गंग नहर पर घाट पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भारी मन से गणपति बप्पा को विदा किया। संवाद
विसर्जन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु स्रोत संवाद