फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर यूसुफ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी यूसुफ को हुमायूं नगर मदरसे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना जानी क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी के जंगल में एक वर्ष पूर्व अज्ञात आरोपियों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की जांच में यूसुफ निवासी गांव रतपुरा (थाना सिंभावली, हापुड़) वर्तमान में हुमायूं नगर थाना लोहियानगर, मेरठ का नाम सामने आया था। पुलिस तभी से यूसुफ की तलाश में लगी थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। जानी थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस सेल की टीम ने सोमवार को यूसुफ को उसके घर के पास स्थित मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि यूसुफ गैंगस्टर में भी वांछित चल रहा था। वह एक संगठित गिरोह बनाकर गोकशी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर उससे आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें