फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 22 साल से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व स्वॉट टीम ने शुक्रवार को 22 वर्षों से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर गढ़मुक्तेश्वर व बिजनौर हाल निवासी बल्लू उर्फ तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुक्रवार शाम हस्तिनापुर में किसी परिचित से मिलने के लिए आया था। आरोपी गैंग बनाकर बिजली लाइनों से एल्युमीनियम तार चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 50 हजार का इनामी बल्लू उर्फ तिलकराम 2007 में गैंग बनाकर किठौर थाना क्षेत्र में बिजली के तारों को चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस ने गैंग में शामिल अन्य आरोपियों किठौर निवासी कृष्णपाल, गुड्डू, चरण सिंह, ओमपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस गैंग के सरगना बल्लू उर्फ तिलकराम की तलाश कर रही थी।
एसपी क्राइम ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून व आसपास के जिले में नाम बदलकर घूमता रहता था। आरोपी मजदूरी करता था। किसी भी राज्य व जिले में छह महीने से ज्यादा नहीं रुकता था। पुलिस अधीक्षक क्राइम का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें