फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पर लगेगी गैंगेस्टर, पत्नी को भी मुल्जिम बनाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गैंगेस्टर के बाद शरद गोस्वामी और उसके गुर्गों पर गिरोह बंद अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। वहीं माधवपुरम में पूर्व में सेक्स रैकेट में शरद का नाम सामने आया था। उसके मोबाइल से कुछ लड़कियों के फोटो और फोन नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि शरद की संपत्ति की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही उसकी तरफ से जमानत अर्जी डाली जाएगी, तो पुलिस गैंगेस्टर एक्ट लगा देगी। दो या अधिक बदमाश जो गिरोह बनाकर अपराध करते हैं, उन पर गैंगेस्टर लगाया जाता है। शरद गोस्वामी केे गैंग में 70-80 लोग शामिल हैं, जिनमें 13 नाम सामने आ चुके हैं। शरद की पत्नी को भी पुलिस मुल्जिम बनाएगी, क्योंकि पत्नी के खाते में विदेश से करोड़ों रुपये की रकम आई। उसके बाद धारा 14 (1) के तहत गिरोह बंद अधिनियम में विवेचक कार्रवाई कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद कुख्यात की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन खातों से भी ठगी की गई है, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में माधवपुरम में सेक्स रैकेट में शरद का नाम सामने आया था। उसके मोबाइल में कुछ लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें