फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर उधम सिंह के नेपाल भागने की आशंका, फोटो-वीडियो वायरल

विज्ञापन
अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रीनफील्ड एकेडमी में चरित्र निर्माण कार्यशाला हुई।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर जमानत पर जेल से बाहर आए वेस्ट यूपी के कुख्यात गैंगस्टर 25 हजार के इनामी उधम सिंह के दो वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। फोटो में वह हवाई जहाज के पास खड़ा है और वीडियो में वह हाथ में बीयर की कैन लेकर जाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो पंजाब का बताया जा रहा है। इसके बाद उधम सिंह के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वीडियो में उसके मूंछ दिख है और फोटो बिना मूंछ का है। चर्चा यह भी है कि उसकी पत्नी नेपाल में रहती है।
विज्ञापन



डी-50 गैंग के सरगना उधम सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने का आरोप है। नौ अप्रैल 2026 को उसके खिलाफ सरूरपुर थाने में फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने के मामले में अनवर ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता अनवर का आरोप था कि शेखर नामक व्यक्ति ने बिना किसी दलाली के ऋण पास कराने का भरोसा दिलाकर उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड ले लिए थे। शेखर ने उसे सरधना कचहरी ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद ऋण पास कराए बिना उसे धमकाकर भगा दिया गया। बाद में पता चला कि ऋण पास कराने के नाम पर लिए गए दस्तावेज और हस्ताक्षर उधम सिंह को जमानत दिलाने में इस्तेमाल किए थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि एसएसपी ने उधम सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके बाद आरोपी की तलाश में पांच टीमें दबिश दे रही हैं।

अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रीनफील्ड एकेडमी में चरित्र निर्माण कार्यशाला हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें