मुंडाली। पुलिस ने पशु चोरी की वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश गैंगस्टर नासिर त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से पशु चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने एसएसपी से भी की थी।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुंडाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार देर शाम नासिर त्यागी निवासी बड़ागांव थाना परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। नासिर पर किठौर, परीक्षितगढ़ व मुंड़ाली सहित कई अन्यों थानों में पशु चोरी व गैंगस्टर सहित कई मामलेे दर्ज हैं। पशु चोरी की घटना में वह मुंडाली थाने से और गैंगस्टर के मामले में किठौर थाने से वांछित चल रहा था। एसएसपी की ओर से उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।आरोपी नासिर त्यागी से पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद