फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया जिशान उर्फ पव्वा का गैंग रजिस्टर्ड, 20 कबाड़ियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया पव्वा सहित 20 कबाड़ियों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के वाहन माफिया जीशान उर्फ पव्वा का गैंग बी-137 नाम से पुलिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है। इसमें शामिल 20 कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों की अंतिम आस टूट गई है। इन सभी कबाड़ियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। यह गैंग अन्य जिलों और राज्यों में भी सक्रिय है।
एएसपी कैंट सूरज राय के मुताबिक कबाड़ी पव्वा जेल में बंद है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सदर पुलिस ने पव्वा का रिकॉर्ड खंगाला तो उसके साथ 20 कबाड़ियों के नाम सामने आए। पव्वा के साथ यह कबाड़ी चोरी-लूट के वाहन सोतीगंज में काटते थे। कबाड़ियों ने वाहनों के कटान और बिक्री से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इन सभी के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने जिशान उर्फ पव्वा का गैंग रजिस्टर्ड किया गया है। वहीं, साथी कबाड़ियों को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया है। पुलिस ने कबाड़ियों की तलाश में सोतीगंज, जली कोठी, पटेल नगर सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन

---
यह कबाड़ी हैं गैंग में शामिल
- पव्वा के साथी कबाड़ी मोहसिन, साकिब उर्फ गद्दू, सोनू उर्फ तोतला उर्फ इंतजार, सुहेल उर्फ शीला, सलीम उर्फ टरबो, आबिद, उज्जैर, साजिद, परवेज उर्फ पहाड़ी, मोनू, अफजाल, फैजान, जुनैद उर्फ जुन्नू, अरशद उर्फ लंगड़ा, दानिश, साजिद, नौशाद उर्फ बिहारी, जुनैद और मोहसीन उर्फ बंदर को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है।
---
मतगणना पूरी होने का था इंतजार
- पुलिस का कहना कि कबाड़ी जिशान की कुंडली एक माह से खंगाली जा रही थी। कुछ कबाड़ियों की सिफारिशें भी आ रही थीं। पुलिस को अभी तक मतगणना पूरी होने का इंतजार था।
---
अगला नंबर हाजी इकबाल परिवार का
एएसपी कैंट का कहना कि सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल और उसके बेटे अफजाल, अबरार, जुनैद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस ने इकबाल का गैंग बनाने के सारे दस्तावेज जुटा लिए है। एक सप्ताह में कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन

---
अब तक सोतीगंज में यह हुई कार्रवाई
- 12 दिसंबर को सोतीगंज बाजार मेरठ पुलिस ने बंद कराया गया था। पहले 85 कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। इनके सहित 121 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया गया। 135 कबाड़ी गुंडा एक्ट में भी नामजद हुए। सोतीगंज के 300 कबाड़ियों की फाइल एसएसपी ने खुद बनाई थी। सोतीगंज में वाहनों के पुराने पुर्जे बेचने की जगह कपड़े, जूते व रेस्टोरेंट सहित अन्य दुकानों की अनुमति दी गई।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें