हस्तिनापुर। स्वाट टीम प्रथम और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भीकुंड तिराहे से दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार निवासी मोरना, थाना भावनपुर को रविवार को स्वाट टीम प्रथम और थाना हस्तिनापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने भीकुंड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना मवाना, परीक्षितगढ़, भावनपुर में विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमे पंजीकृत हैं।