मेरठ में लालकुर्ती छोटा बाजार में कुंडल लूटने वाले दोनों बदमाशों शिवम और सचिन के खिलाफ अब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
लालकुर्ती छोटा बाजार में बीते शनिवार को दादी संतोष देवी और पोती रिया अग्रवाल जा रही थी। बदमाशों ने संतोष के कानों से कुंडल लूट लिए थे। इस दौरान रिया अग्रवाल भिड़ गई थी। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने आरोपी शिवम और सचिन को शनिवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी ने बहादुर बिटिया रिया को सम्मानित किया था।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
इस मामले में पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए जुट गई है। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि जिस बंदूक से जवाबी फायरिंग पुलिस द्वारा बदमाशों पर की गई थी। उसको फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। लालकुर्ती एसओ नरेश कुमार का कहना गैंगस्टर के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
शिवम के खिलाफ नौ और सचिन पर दर्ज है तीन मुकदमे
आरोपी कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। शिवम के खिलाफ अब तक नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और सदर बाजार में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सचिन के खिलाफ दो मुकदमे लालकुर्ती थाने में अब दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा पल्लवपुरम थाने में लूट का 2021 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।