फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में तेल माफियाओं पर अब गैंगस्टर एक्ट व रासुका, डीएसओ पर जांच बैठाई

Mon, 02 Sep 2019 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नकली पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में तेल के काले कारोबार में जेल में बंद तेल माफिया समेत दस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट व रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय साहनी ने रविवार को इंस्पेक्टर परतापुर को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस लैब से सैंपल जांच का अभी इंतजार करेगी। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पीड़िता की मां का इलाज करने घर आया था आरोपी

आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर 20 अगस्त को एसपी देहात अविनाश पांडेय व क्राइम ब्रांच की टीम ने परतापुर और टीपीनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गणपति पेट्रो कैम व पारस केमिकल फैक्टरियों में 2.20 लाख लीटर मिलावटी तेल पकड़ा था। परतापुर थाने में केस दर्ज कर 10 आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिलावटी तेल मामले में पुलिस की कार्रवाई को सराहा। वहीं, प्रकरण पर डीएसओ की भूमिका की जांच कर प्रशासनिक अफसरों को कड़े दिशा निर्देश दिए। माना जा रहा है कि जल्द ही डीएसओ पर गाज गिर सकती है। डीएम अनिल ढींगरा ने रविवार को प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु तीन दिन में गैंगेस्टर एवं रासुका लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

आज दोहपह रतक मांगे दस्तावेज
एसएसपी ने बताया कि केमिकल फैक्ट्रियों के मालिकाना हक में राकेश और गुड्डू का नाम सामने आया है। दोनों को नोटिस जारी कर दोपहर तक एक साल के समस्त कागजात मांगे गए।

कागजात न देने की स्थिति में यह माना जाएगा कि वे विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों के नाम बढ़ाए जाएंगे। एक साल में कहां से केमिकल खरीदा, कहां बेचा अकाउंट का पूरा ब्यौरा मांगा है। एसएसपी ने एसआईटी की मीटिंग कर जांच रिपोर्ट मांगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर

तेल माफिया धनेंद्र के पास तीन गनर, एक छिना
तेल के काले खेल में रविवार को पहली बड़ी कार्रवाई की गई। तेल कारोबारी धनेंद्र जैन के परिवार के पास तीन गनर थे, जिनमें से धनेंद्र की पत्नी कल्पना जैन का गनर हटाने का आदेश डीएम ने दे दिया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें