फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगास्नान कर लौट रहे पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

Sun, 10 Jun 2018 11:16 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवक को बंधक बनाकर तीन दरिंदों ने उसकी पत्नी के साथ जबरन गैंगरेप किया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना यूपी के बिजनौर जिले की है। शेरकोट थाने के एक गांव में पति को बंधक बनाकर गांव के दो युवकों ने मुरादाबाद क्षेत्र निवासी महिला से गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर किशोरी से पांच दिनों तक बलात्कार, एक महिला से गैंगरेप
विज्ञापन

 
जिला मुरादाबाद के मंझौला थाने के एक गांव का व्यक्ति बुधवार को पत्नी के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान कर घर आ रहा था। वहां पर उसे उसका मुरादाबाद निवासी बहनोई मिल गया, वह भी मुरादाबाद का ही निवासी है। दंपति बहनोई की कार से धामपुर पहुंचे तो वहां बहनोई का मित्र छजलैट थाने के गांव लदावली निवासी सुधीर मिल गया। शाम को सुधीर कार से दंपति को मुरादाबाद छोड़ने के लिए चल दिया। सुधीर ने रास्ते में अपने दो मित्रों को भी कार में बैठा लिया। गांव से बाहर निकले तो सुधीर कार को किसी दूसरे मार्ग से जंगल में ले गया। वहां तीनों आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें