मेरठ। जिला बास्केटबाल संघ द्वारा बेगमपुल स्थित नेशनल इंटर कालेज के मैदान में दो दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि संघ सचिव मिर्जा बेग ने किया। मेरठ में पहली बार कैच एंड सूट थ्री ऑन थ्री बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तीन-तीन खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-16 व 19 वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजक सचिव अदन मिर्जा ने बताया कि प्रतियोगिता में 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल के साथ समापन होगा। संघ सहसचिव चंद्रहास यादव, अंकुरजीत सिंह, शाहरुख, तेहरान, सागर आदि मौजूद रहे।
करन की टीम देहरादून रवाना
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी की दो टीमें देहरादून में होने वाली अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता के सचिव तरुण कुमार और कोच अतहर अली ने बताया कि करन क्रिकेट एकेडमी की टीमें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा करेंगी।