फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से गैंगरेप, गर्भवती होने पर बुलाई पंचायत और लगा दी इज्जत की बोली

Fri, 20 Apr 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक दलित किशोरी के साथ दरिंदे चार माह तक गैंगरेप करते रहे और किशोरी के गर्भवती होने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। इससे शर्म की बात क्या हो सकती है कि भरी पंचायत में किशोरी की इज्जत की बोली लगा दी गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। खरखौदा में एक दलित किशोरी से पड़ोस के गांव के दो युवक करीब चार माह से गैंगरेप करते रहे। किशोरी के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करनी चाही तो आरोपी पक्ष ने दोनों गांवों के लोगों की पंचायत बुलाकर चुप रहने का दबाव डाला। पंचायत में किशोरी की इज्जत की बोली तीन लाख रुपये लगा दी गई। दो लाख रुपये मौके पर देकर एक लाख रुपये गर्भपात कराने के बाद देने की बात कह दी गई। उधर, एएसपी ने तहरीर न मिलने की बात कहकर मामला टाल दिया।

पंचायत में मौजूद रहे ग्रामीणों के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने परिजनों के साथ प्रतिदिन पड़ोस के ही गांव में मजदूरी करने जाती थी। जहां उस गांव के दो युवकों ने चार माह पहले किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने इस दौरान किशोरी की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। बाद में किशोरी जब भी मजदूरी करने जाती तो आरोपी युवक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित किशोरी ने इस मामले में इज्जत की खातिर परिजनों को नहीं बताया। जब किशोरी तीन माह की गर्भवती हुई तो परिजनों ने उससे सख्ती से पूछा तो किशोरी ने सारा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


पढ़ें : चारा लेने गई दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन

शिकायत करने पर बुला ली पंचायत

फाइल फोटो
किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवकों के परिजनों से इस मामले में विरोध दर्ज कराया। साथ ही इस मामले में थाना पुलिस से भी शिकायत करने की बात कही। जिस पर युवकों के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर जबरन समझौते का दबाव बनाया। इस मामले को लेकर बुधवार को दोनों गांवों के लोगों की पंचायत भी बुला ली गई। जिसमें पंचों ने किशोरी के परिजनों पर दबाव बनाकर किशोरी की इज्जत की कीमत तीन लाख रुपये रखी। जिसमें दो लाख पंचायत में ही किशोरी के परिजनों को दे दिए गए तथा एक लाख रुपये गर्भपात कराने के बाद देने की बात कही।

दोनों गांवों में चर्चाएं
बुधवार दोपहर बाद हुई इस पंचायत की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह दोनों गांवों में फैलनी शुरू हुई। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ये चर्चाएं थाने तक भी पहुंचीं। लेकिन कोई भी तहरीर या सूचना देने थाने नहीं पहुंचा।

तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई
खरखौदा थाने का कार्यभार देख रहे एएसपी अमित कुमार आनंद से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। एएसपी का कहना है कि यदि इस मामले में कोई तहरीर  मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें