फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री के घर पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में दहशत

Fri, 20 Apr 2018 12:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा मंडल महामंत्री के घर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम के करीबी और बीजेपी के दौराला मंडल महामंत्री गौरव चौहान के घर पर हमलावरों ने देर रात हमला बोल दिया। इस दौरान कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। बताया गया कि हमलावरों ने चार दिन पहले भी कई राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा मंडल महामंत्री गौरव चौहान ने इस मामले में थाना पल्लवपुरम में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गौरन चौहान ने बताया कि रात में करीब 12 बजे कार में आए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। और फिर हमलावर मौके से फरार हो गए। 

वहीं पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ हमलावरों ने मंडल महामंत्री के आवास पर हमला बोल दिया, जिसकी सूचना पर थाना पल्लवपुरम इंस्पेक्टर मौके पहुंचे और मामले की छानबीन की। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी, और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में गोलीबारी, एक युवक की मौत

विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री का घर - फोटो : अमर उजाला
उधर, पीड़ित परिवार में दहशत बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले भी हमलावरों ने फायरिंग की थी। साथ ही उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें