फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी नवविवाहिता, बुरी नीयत से कमरे में घुसे दरिंदे, जबरन सामूहिक बलात्कार

Mon, 07 May 2018 10:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नवविवाहिता को घर में अकेली देख पड़ोसी युवक अपने साथी साथ घर में घुस गया और फिर बुरी नीयत से महिला को दबोच लिया। दरिंदों ने महिला के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जिले की है। यहां लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी दो माह पहले जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता की मां 22 अप्रैल को हॉस्पिटल में दवाई लेने गई थी। नव विवाहिता घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला वसीम अपने एक साथी के साथ रात में घर में घुस गया और नवविवाहिता से गैंगरेप किया। पीड़िता 23 अप्रैल को अपनी मां के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। 

पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता कराने के लिए दबाव बनाने में लगी रही। दो दिन पहले आरोपी युवक ने आधा दर्जन साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर धमकी दी कि तहरीर वापस नहीं ली तो उस पर तेजाब डाल देगा। रविवार देर शाम पीड़िता अपने परिजनों के साथ सीओ कोतवाली से मिली। सीओ कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। 

वहीं बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि लिसाड़ीगेट पुलिस मामले को दबाने में लगी रही, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें