पुष्प वर्षा कर किया गंगे च यमुने यात्रा का स्वागत
मवाना/परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की ओर से निकाली जा रही गंगे च यमुने यात्रा का रविवार को नगर के गार्डन सिटी मंडप में स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को गंगा को साफ रखने की शपथ दिलाई गई।
यात्रा में नगर की महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा का रामबाग, चौहान चौक, सुभाष चौक, पुलिस चौकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कपिल सिनेमा हाल पर यात्रा का नगर में समापन हुआ। यात्रा स्वामी प्रणवानंद, विभाग प्रचारक धनंजय, जिला प्रचारक ललित शंकर, सह जिला संघ चालक जयप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के प्रांत संयोजक रामअवतार, विभाग प्रमुख विद्या सागर जैन ने मार्गदर्शन किया।
मवाना में कपिल सिनेमा पर यात्रा के पहुंचने पर मुस्लिम समाज की कुछ महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की। मुस्लिम महिलाओं का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सलमा खान ने किया। यात्रा में नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महामंत्री विवेक रस्तोगी, चंद्रशेखर आजाद, उपाध्यक्ष धर्मराज चौहान, राज सिंह चौहान, संदीप खटीक, विनय प्रजापति, सत्यवीर जाटव, योगेश शर्मा, मोनिका गोला, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
इसके बाद परीक्षितगढ़ में आसिफाबाद तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा क्षेत्र के ग्राम आसिफाबाद स्थित एसआरसी इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार सुबह खरखाली गंगा घाट पर पूजा करने के बाद गढ़मुक्तेश्वर रवाना होगी। स्वागत करने वालों में संजीव बंसल, केपी खुंटी, मूलचंद बंसल, समयपाल, मनोज शर्मा, वरूण धामा, गौरव गुप्ता, राजकुमार, महेश, पंकज त्यागी, अंकित, रणवीर आदि रहे।