फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ गंगा का जलस्तर बढ़ा, 1.25 लाख क्यूसेक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तटवर्ती गांव के किसान चिंतित, अलर्ट रहने के लिए कहा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार शाम चार बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 1.25 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया,जो पिछले तीन दिनों से 1.12 लाख क्यूसेक पर चल रहा है।
जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे खेतों और निचले इलाकों में पानी पहुंचने का खतरा रहता है। हालांकि बारिश के पानी से पहले ही खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव के जंगल पूरी तरह जलमग्न है। संजय, उमेश, कपिल, मनोज आदि ग्रामीणों का कहना है कि यदि बैराजों से पानी की निकासी इसी तरह बढ़ती रही तो खादर क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से गंगा के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखी जा रही है। गंगा में जल स्तर बढ़ने का कम चल रहा है इस तरह गंगा खतरा क्षेत्र में कई स्थानों पर दूसरी ओर कटान कर रही है। एक महीने से लगातार बारिश होने के कारण खादर क्षेत्र के लोगों को इस समय पशुओं के लिए खेतों चारा लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और बरसात के कारण चारे की भी बुवाई इस समय पर नहीं कर पाए हैं। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तटवर्ती गांव के लोगों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें