फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा के जलस्तर में फिर हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के प्रभाव से गंगा के जलस्तर में बुधवार को हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन सिंचाई विभाग और प्रशासन ने नदी के किनारे स्थित संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम 4:00 बजे गंगा का जलस्तर 218.70 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज 1,37,443 क्यूसेक रहा। वहीं भीमगौड़ा बैराज पर गेज 292.20 मीटर और डिस्चार्ज 1,03,983 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। जबकि मंगलवार को बिजनौर बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था। डिस्चार्ज में बढ़ोतरी से यह संकेत मिल रहा है कि ऊपरी क्षेत्रों से पानी का प्रवाह लगातार बना हुआ है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी तटबंधों और कटान संभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। खादर क्षेत्र के गांवों में भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह गंगा के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और बच्चों को नदी के किनारे न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें