मेरठ। गंगनहर की सफाई के चलते रविवार से शहर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। भोला की झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो जाएगा। त्योहारी सीजन में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं नगर निगम के जलकल अधिकारियों का कहना है कि गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 157 नलकूपों के जरिये लोगों को पानी दिया जाएगा। पानी तीन समय की जगह दो समय और चार घंटे की बजाय तीन घंटे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर तक नहर बंद रहेगी। नहर चालू होने के दो दिन बाद ही प्लांट को गंगाजल की आपूर्ति हो सकेगी।