फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में बस्तोरा नारंग गांव तक पहुंची गंगा, बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला गया

Wed, 03 Sep 2025 01:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी के कटान से बस्तोरा नारंग गांव तक पानी पहुंच गया। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला गया है। गांव खाली कराया जा रहा है, जबकि संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
हस्तिनापुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लगातार बारिश और गंगा के तेज कटान ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बस्तोरा नारंग गांव के पास गंगा की धारा पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। हालात को देखते हुए लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों का सामान सहित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

गांव के संपर्क पर भरा पानी

विज्ञापन

गांव के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है, जिससे आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहे हैं।

गंगा के कटान से बस्तोरा नारंग, मखदुमपुर किशोरपुर और जलालपुर जोरा समेत कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। इन गांवों में हजारों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एक ओर जमीन पर बाढ़ का पानी तो दूसरी ओर आसमान से हो रही लगातार बारिश ग्रामीणों को दोगुनी परेशानी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें