फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे...अफसरों के दावे और हकीकत में बड़ा फर्क

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा
विज्ञापन
मेरठ। 594 किमी लंबे मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे को लेकर अफसरों के दावे और हकीकत में जमीन- आसमान का अंतर है। दावा है कि यूपी की सबसे बड़ी सड़क परियोजना के तौर पर गंगा एक्सप्रेस-वे बन कर तैयार हो चुका है। माघ मेले के दौरान ही इसका लोकार्पण कराया जाना था, लेकिन हकीकत कुछ और है। लोट प्लाजा भले ही बन गए हैं, लेकिन अभी तक इस एक्सप्रेसवे के कई लिंक मार्ग, सर्विस रोड और अंडरपास का काम अभी लगभग 15 प्रतिशत अधूरा है।
विज्ञापन

अफसर बताते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी की तस्वीर बदलने वाली इस सड़क परियोजना के शुभारंभ की तिथि को लेकर पर पीएमओ और सीएम दफ्तर में मंथन चल रहा है। कई लिंक रोड और अंडरपास का काम अभी भले ही अधूरा है, लेकिन टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुके हैं। हाईमास्ट लाइटें और कैमरे चालू हो गए हैं, जिससे रात में एक्सप्रेसवे जगमगाने लगा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण( यूपीडा) के अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। 1498 बड़े स्ट्रक्चर पर काम पूरा हो चुका है।

मेरठ सीमा पर अधूरी सर्विस रोड
अमर उजाला टीम ने मेरठ-हापुड़ रोड स्थित बिजौली से शुरू गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ जिले की सीमा तक पड़ताल की। हापुड़ रोड पर गोलचक्कर से एक्सप्रेसवे की सभी एंट्री मिट्टी डालकर बंद पाई गईं। एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए हापुड़ रोड से बिजौली होते हुए सर्विस रोड का सहारा लेकर खड़खड़ी टोल प्लाजा तक टीम पहुंची तो एक्सप्रेसवे के किनारे खरखौदा की ओर बनाई जा रही सर्विस रोड अधूरी मिली। सड़क निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन साइड में मिट्टी डालने का काम अभी भी जारी है। इस कारण सर्विस रोड भी बंद है। हालांकि, हापुड़ रोड गोल चक्कर से एक्सप्रेसवे के लिए मार्ग दिए गए हैं, लेकिन खड़खड़ी टोल प्लाजा पर सर्विस रोड के माध्यम से ही एक्सप्रेसवे पर प्रवेश संभव है।
विज्ञापन


आठ लेन का टोल प्लाजा, औद्योगिक गलियारे की योजना
मेरठ के खड़खड़ी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर आठ लेन का टोल प्लाजा बनकर तैयार है। फिलहाल इन लेन से केवल वह वाहन गुजरेंगे जो प्रयागराज की ओर से आकर मेरठ-हापुड़ रोड पर उतरेंगे। मेरठ से प्रयागराज की ओर जाने वाली लेन को फिलहाल खुला रखा गया है। टोल प्लाजा पर कार्यालय और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं भी पूरी हो चुकी हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे एक बड़ा औद्योगिक गलियारा भी विकसित किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि इस गलियारे के पूरा होने पर गंगा एक्सप्रेसवे न केवल भारत में बल्कि विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा और निवेशकों को आकर्षित करेगा। देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां इस औद्योगिक गलियारे में निवेश के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर चुकी हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि कई वर्षों बाद विदेशी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखा रही हैं। इस औद्योगिक गलियारे के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मिलेगी हाईटेक सुरक्षा
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए हाई पावर कैमरे, स्ट्रीट लाइटें और एक अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है। यह एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति में हवाई जहाज यानी लड़ाकू विमान भी उतारे जा सकते हैं। इसके औपचारिक शुभारंभ का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित कई जिलों के किसानों की दिनचर्या और जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है। इस परियोजना के आने के बाद भूमि के मूल्य में वृद्धि हुई है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित होने लगे है।

जनता के बोल:
जब से गंगा एक्सप्रेसवे की नींव रखी गई तभी से पूरे क्षेत्र की जमीनें सोने के भाव बिकनी शुरू हो गई हैं। धीरज त्यागी,स्थानीय निवासी।
गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात के लिए पीएम और सीएम को बधाई दी। अब 6-7 घंटे में ही प्रयागराज पहुंच जाएंगे। बिजेंद्र कुमार,चेयरमैन, किसान सहकारी संघ, खरखोदा ।
वैसे तो मेरठ को सरकार ने कई एक्सप्रेसवे दिए हैं, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे अद्भुत है। औद्योगिक गलियारा से रोजगार मिलेगा। सोनू , ग्राम प्रधान।
हम युवाओं के लिए सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारा देकर बड़ा काम किया है। सुनहरा पल आ गया है।- सुएब अहमद, स्थानीय निवासी

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें