बागपत में स्कूल जा रही एक छात्रा को कार में सवार चार युवकों ने तमंचे से आतंकित कर अगवा कर लिया। युवकों ने सुनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बनाई। बाद में छपरौली रोड पर फेंककर चले गए। पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है। वह सुबह पैदल ही स्कूल में जा रही थी। छपरौली चुंगी के नजदीक पहुंची तो पहले से ही कार लिए खड़े चार युवकों ने उसे तमंचे दिखाकर कार में डाल लिया और अगवा कर ले गए। आरोप है कि युवक उसे एक सुनसान मकान में ले गए और वहां उससे गैंगरेप किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई। बाद में धमकी देते हुए छपरौली रोड पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची छात्रा से घटना का पता लगने के बाद पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/