फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक बलात्कार, पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Thu, 22 Mar 2018 11:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

खेत में चारा लेने गई एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह भड़क गए और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना यूपी के बागपत जिले की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर 14 वर्षीय किशोरी के परिजन खेत में चारा लेने गए। पिता किशोरी को कह कर गए थे कि एक घंटे बाद चारा लेने के लिए जंगल में आ जाना। किशोरी जब अपने माता-पिता के पास जंगल में जा रही थी तो इसी दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसे उठाकर एक खेत में ले गए। इसके बाद दोनों युवकों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन


किशोरी ने माता-पिता के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन मंगलवार की देर रात किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र हरीश चंद और संदीप है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।

पढ़ें : चारा लेने गई दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन

12 साल पहले लिया था गोद

फाइल फोटो
किशोरी के पिता ने बताया कि पीड़ित किशोरी उनकी सगी बेटी नहीं है। वह उसकी साली की लड़की है। उसने उसे 12 साल पहले गोद लिया था। वह झारखंड के एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। तभी से ही वह हमारे पास रह रही है।

रंजिशन फंसाया जा रहा है
आरोपी युवक राहुल के पिता हरीश चंद ने बताया कि दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म नहीं किया है। उन्हें रंजिशन फंसाया गया है। जो घटना स्थल बताया जा रहा है, वह मार्ग बहुत व्यस्त है। उनके ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें