मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। प्रधान राजीव, प्रधान अशोक कुमार, अब्दुर्रहमान, लालचंद, राधेश्याम, बिरेश त्यागी, सतपाल, जसविन्द्र, सोनू, मुकेश, प्रमोद, हरपाल, गीता, राम, प्रवेश, आनंद ठेकेदार, सतपाल, तेजपाल ने मृतक परिवार की आर्थिक सहायता दिलवाने और विद्युत विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस मामले की जानकारी पाकर एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, विद्युत विभाग के एक्सईएन अनुराग भल्ला, तहसीलदार जानसठ मनोज कुमार, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, अपर अभियंता पुरकाजी नितिन कुमार ने मदद का आश्वासन देने की बात कही। लोग मौके पर ही पांच लाख रुपये की तत्काल मांग पर अडे गए। जबकि मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा दो लाख रुपये का चेक दे दिया, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी मांग पर अडे़ रहे और शव को उठने नहीं दिया। शाम को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता के बाद ही शव उठने दिया गया।
भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी अंगूरी के अलावा पुत्र आकाश, विकास सहित पुत्री लक्ष्मी, खुशी, शालू, वंशिका, सलौनी को रोते बिलखता छोड़ गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है तथा गांव में भी शोक व्याप्त है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/