किशोरी की चीखपुकार कार से बाहर न जाए, इसके लिए आरोपियों ने किशोरी का मुंह भींच लिया और कार के शीशे बंद कर लिए। गैंगरेप करने के बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली में पहुंचे तथा घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
उधर, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/