फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंधक बनाकर युवती से 22 दिनों तक गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

Thu, 31 May 2018 08:44 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ 22 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया। दरिंदे युवती को बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर 22 दिन तक गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात में आरोपी युवती को गांव के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गए। युवती किसी तरह घर पहुंची। परिजन उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल के बाद युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। 

कोतवाली क्षेत्र के एक से सात मई को तीन-चार युवक एक युवती का अपहरण करके ले गए। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी युवकों ने बेटी को 22 दिन तक एक मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान उसे यातनाएं दीं और भूखा-प्यासा भी रखा। मंगलवार की रात में आरोपी उसकी बेटी को गांव के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग निकले। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग के पेट हुआ था तेज दर्द, जब डॉक्टर ने जांच की तो सामने आया हैरान करने वाला सच

इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें