फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म: जिला अस्पताल में हुई सुरक्षित डिलीवरी, बच्चा स्वस्थ्य

Thu, 06 Oct 2022 01:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खोड़ा में रहने वाली पीड़िता के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके काम पर जाने के  दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक कई महीनों से गैंगरेप कर रहे थे। बच्ची के पेट का आकार बढ़ने पर माता-पिता ने पेट में पानी भरने की आशंका के चलते नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में 12 साल की गैंगरेप पीड़िता ने जिला अस्पताल में स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। जिला प्रोबेशन विभाग गाजियाबाद- मेरठ और पुलिस के सहयोग से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। पीड़िता के माता-पिता ने बच्चे को सरेंडर करने की मंशा जाहिर की है। गैंगरेप के दोनों आरोपी जेल में हैं। 

विज्ञापन


खोड़ा में रहने वाली पीड़िता के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं उनके काम पर जाने के के दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक कई महीनों से गैंगरेप कर रहे थे। बच्ची के पेट का आकार बढ़ने पर माता-पिता ने पेट में पानी भरने की आशंका के चलते नजरअंदाज कर दिया।आठवें महीने पेट में दर्द होने पर डॉक्टरों को दिखाया गया तो बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सितंबर माह में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें