फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, MMS बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Thu, 28 Dec 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
विधवा महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और एमएमएस बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिन पर धोखाधड़ी से उसका मकान बेचकर 12 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप है।
विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला

देवबंद के नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने उक्त मकान को छोड़ दिया और परिवार के साथ देवबंद के ही एक अन्य मोहल्ले में रहने लगी। इस दौरान उसकी जान पहचान गंगोह के फतेहपुर गांव निवासी सीटू से हो गई। आरोप है कि सीटू ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं नवंबर माह में सीटू मारकपुर गंगोह निवासी साथी प्रवीण और अंकुर के साथ उसके घर आया तथा बंधक बनाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश

महिला का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसका एमएमएस भी बना लिया। जिसके बाद वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करते रहे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने साजिश के तहत कुटी रोड निवासी सोनिया और कायस्थवाड़ा निवासी शाहजहां के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कराकर उसका मकान 12 लाख रुपये में बेच दिया और पैसे भी हड़प लिए। जब जानकारी होने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें