फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश

Thu, 21 Dec 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्रा के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गैंगरेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मेरठ से सामने आया है। तीन युवकों ने 9वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में ब्लैकमेल कर कई महीनों तक युवती के साथ दरिंदगी करते रहे। युवती ने तंग आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन


ये है मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी में पीड़ित छात्रा के पड़ोस में रहने वाले शुभम, आकाश और मनु तीनों कुछ दिन पहले छात्रा को बेगमपुल स्थित एक होटल में ले गए थे। वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। साथ ही उसकी वीडियो क्लिप बना ली और फोटो भी खींची थी। इसके बाद छात्रा को धमकी देने लगे कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। छात्रा ने बताया कि वो धमकी देते थे कि तेरी मां और तेरे ऊपर तेजाब डाल देंगे, साथ ही भाई और पिता को गोली मारने की बात कहते थे। इससे छात्रा काफी डर गई थी और दरिंदे इसका फायदा उठाकर उसकी इज्जत से खेलते रहे। आखिर में छात्रा इससे तंग आ गई और उसने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया। बेटी की बात सुन परिजन आग-बबूला हो गए। इसके बाद परिजन तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी तेजाब डालने की धमकी दे रहे थे।

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ ने कहा आरोप साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें