फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घटना से सहमे लोग

Thu, 21 Dec 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली जिले में जनसेवा केंद्र संचालक और एक युवक के बीच मामूली विवाद होने पर शहर की वर्मा मार्केट में खुली अराजकता नजर आई। युवक और उसके साथियों ने पहले तो जनसेवा केंद्र में घुसकर हमला किया। फिर जनसेवा केंद्र संचालक को बुरी तरह पीटते हुए कोतवाली तक खींचकर ले गए। घटना से लोग सहम गए।
विज्ञापन


पढ़ें : पंचायत का फैसला, रेप के आरोपी को सिर्फ पांच जूते मारने की सजा

शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी एक युवक बुधवार शाम करीब पांच बजे शामली में वर्मा मार्केट स्थित जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचा। इस दौरान केंद्र पर कार्यरत युवक से उसका विवाद होने पर गाली गलौज हो गई। युवक खुद को फौजी बता रहा था। उसका आरोप था कि आधार कार्ड बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है, जबकि सरकार की तरफ से ऐसा कोई नियम नहीं है। दोनों पक्षों में गाली गलौज से विवाद गरमाने पर मारपीट भी हो गई। केंद्र संचालक विपिन कुमार ने बीच बचाव कर अपने सहयोगी को धमकाया, लेकिन जब विवाद खत्म नहीं हुआ लिलौन निवासी युवक से भी उसकी गाली गलौज और मारपीट हो गई।

तब युवक वहां से चला गया और कुछ देर बाद ही अपने साथियों सहित दोबारा जनसेवा केंद्र पर पहुंचा। जनसेवा केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ मचाई तथा संचालक को पीटते हुए खींचकर बाहर मार्केट में ले आए। इससे मार्केट में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इतना ही नहीं केंद्र संचालक को पिटाई करते हुए कोतवाली तक ले गए। वहां पुलिस ने मारपीट करने वालों को जमकर हड़काया तथा दो युवकों को थाने में ही बैठा लिया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें