उत्तर प्रदेश में हाल यह है कि छात्राएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। यहां एक टीचर ने ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा को दो साल तक बंधक बनाकर रखा और दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। इस बीच युवती के एक बेटी पैदा हुई। आपबीती सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला...
घटना यूपी के मेरठ जिले की है। यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर द्वारा दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा बिजनौर जिले की है, जिसे करीब दो साल से आरोपी ट्यूटर और उसके साथियों ने घर में बंधक बना रखा था। पीड़िता शुक्रवार को वहां से भाग निकली और शनिवार सुबह मेरठ में गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में मिली। एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारी उसे लेकर एसएसपी के पास पहुंची।
मामला बिजनौर जिले के एक कस्बे से जुड़ा है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक शिक्षक के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी शिक्षक के दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों ने छात्रा को करीब दो साल बंधक बनाकर घर में रखा। छात्रा को एक बेटी भी हुई। शुक्रवार को आरोपी एक धार्मिक स्थल गए हुए थे, इस दौरान पीड़िता अपनी बच्ची को लेकर जैसे-तैसे कर वहां से भाग निकली।
पढ़ें : शर्मनाक! डॉक्टर ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, तीन दिनों तक की दरिंदगी