देवबंद में फिटनेस बनाए रखने के लिए मुस्लिम महिलाओं के जिम जाने के मसले पर देवबंदी उलमा का कहना है कि इस्लाम में महिलाओं को जिम जाने की इजाजत है, लेकिन उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अपने शरीर को फिट रखने के लिए जिम जा सकती हैं इस्लाम में इसकी गुंजाइश है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। जैसे वहां कोई भी गैर शरई अमल न होता हो, किसी भी तरह का इस्लाम के खिलाफ कोई मामला न होता है। जैसे वहां दूसरे मर्द न आते हों, गाना बजाना न होता है और बाकायदा पर्दे का माकूल इंतजाम हो।