फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के होटलों में बिक रही जहरीली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसओजी और कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने होटलों में नकली शराब सप्लाई करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) से नकली शराब तैयार करता है। इनका कनेक्शन डिस्टलरी के कर्मचारियों से भी है। वे असली बोतल और रैपर उपलब्ध कराते थे। पुलिस का दावा है कि शहर के कई होटलों में असली बताकर नकली शराब सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने होटलों में जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस सूत्रों का कहना कि यह गिरोह डिस्टलरी से कंपनी के रैपर और बोतल खरीद लेता था। जिसके बाद बोतलों में नकली शराब भरकर शहर के कई होटलों में पहुंचाई जाती थी। शुक्रवार रात पुलिस ने शहर के कई होटलों में छापा मारा। वहां से नकली शराब बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का नेटवर्क दूर तक फैला है। गिरोह से जुडे़ अन्य लोगों की तलाश जारी है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि जल्द ही गिरोह का खुलासा किया जाएगा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
रात में सप्लाई करते थे शराब
पुलिस के मुताबिक, नकली शराब होटलों में रात में ही सप्लाई होती है। पुलिस को तीन होटलों में नकली शराब मिली। दो होटल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया। मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी पुलिस सलाह ले रही है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि नकली शराब बनाने और बेचने वालों की तलाश में अभियान जारी है। इससे जुड़े हर व्यक्ति पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें