फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों पर नहीं हो रहा अमल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों पर नहीं हो रहा अमल
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को राहत देने के लिए शुरू किए गए जनसुनवाई पोर्टल भी लोगों की शिकायतों का निस्तारण नहीं करा पा रहा है। पोर्टल की शिकायतों को भी विभागीय अधिकारी रद्दी की टोकरी में डालकर झूठी जानकारी देते हुए शिकायत को निक्षेपित करा रहे हैं। अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान जनसुनवाई की हकीकत में अधिकारियों की पोल खुल रही है।
वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आने वाली गुप्ता कालोनी निवासी प्रवीण गर्ग ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने सात लाख रुपये इकट्ठा करके पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर एक पार्क बनाया था। पार्क के पास की करीब 300 मीटर सड़क को बनवाने के लिए पिछले साल से संघर्ष कर रहे हैं। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी नगर आयुक्त को पत्र भेज चुके हैं। पार्षद पूनम गुप्ता भी लगातार आवाज उठा रही है। इसके बावजूद सड़क नहीं बनाई जा सकी है। अधिशासी अभियंता नीना सिंह ने सड़क का एस्टीमेट बनने और जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने पर सड़क बनाने की जानकारी देकर शिकायत को निक्षेपित करा लिया है।
विज्ञापन

आरोही सेवा संस्थान के अनंत बंसल का कहना है कि नगर निगम में मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा ट्यूलिप के अंतर्गत बीटेक, बीसीए आदि योग्यताधारी युवाओं को निगम में इंटर्नशिप कराई जाती है। इंटरव्यू आदि होने के बाद भी युवाओं को इंटर्नशिप पर नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी जीवेश पाराशर का कहना है कि जागृति विहार सेक्टर-2 के मकान नंबर 584 के सामने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर अवैध डेयरी चलाई जा रही है। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से करने के बाद सीएम पोर्टल पर भी की जा चुकी है। इस पर निगम अधिकारियों ने यह कहते हुए शिकायत को निक्षेपित करने का अनुरोध किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ती है। जैैैसे ही दोनों कार्य हो जाएंगे तो अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें