फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल घोड़ों ने मचाया आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, प्रशासन के छूटे पसीने

Wed, 01 Mar 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गणेशपुरी में घोड़ों का आतंक
विज्ञापन
मेरठ में ब्रहमपुरी थाना स्थित गणेशपुरी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो पागल घोड़े कॉलोनी में घुस आए। इस दौरान घोड़ों ने जमकर उत्पात मचाया और इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ये आज सुबह 11:30 बजे की बात है जब दो पागल घोड़े कॉलोनी में आ घुसे और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जख्मी कर दिया। खबर है कि उन्होंने वहां पर रहने वाले कई पुरुष और महिलाओं के कंधों, छाती, गर्दन और सिर पर कांटा। ऐसा देखकर वहां पर लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना ब्रहमपुरी थाने को दी। लोगों में अभी तक भी दहशत बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घोड़ों ने एक दर्जन से भी ज्यादा व्यक्तियों को घायल किया

घोड़ों का आतंक
पांच घंटे तक लगातार इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी, सीओ ब्रहमपुरी और डायल यूपी 100 घोड़े के पीछे इधर से उधर भागते रहे। पांच घंटे बाद जैनस पैलेस पर घोड़े को रिजवान पुत्र कयूम फतेहपुर के रहने वाले बुग्गी चालक ने पकड़ लिया। उसकी साहस भरी बहादुरी को देख कर इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी ने उसको 500 रुपए इनाम के रुप दिए। घायलों में विजेंद्र जोकि फलों का ठेला लगाता है। विजेंद्र माधवपुरम निवासी है। वहीं दूसरा व्यक्ति सतीश जो मजदूरी का काम करता है यह भी माधवपुरम का रहने वाला है। इन दोनों घोड़ों ने एक दर्जन से भी ज्यादा व्यक्तियों को घायल किया है। घोड़े के पकड़े जाने के बाद उसे देखने के लिए एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंकित रस्तोगी और अंकुर रस्तोगी और उनकी संस्था के डॉक्टर अंशुमाली वशिष्ठ घोड़े को देखने पहुंचे। साथ ही उन्होंने घोड़ों का मौके पर इलाज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें