फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के चलते गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थगित, आज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में 12 सितंबर से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का शनिवार को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया। दिनभर हुई बरसात और मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर आयोजकों ने यह निर्णय लिया। अब गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार देर रात राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर चांदी का हार अर्पित किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश महिमा के बारे में बताया और भगवान गणेश की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें