फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में 17वें वर्ष विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्षेप जोड़, विज्ञापन के साथ... कई न्यूज है
विज्ञापन

पैठ बाजार के प्राचीन महादेव मंदिर में सात दिन चलेगा गणेशोत्सव, रोज होगी पूजा-अर्चना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कंकरखेड़ा के पैठ बाजार मंदिर महादेव में प्रबंध समिति की ओर से लगातार 17वें वर्ष गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ।भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमा सात दिनों के लिए विराजमान की गई।
संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंदिर समिति के सचिव नीरज मित्तल ने दूर्वा की माला, मोदक का भोग, विशेष अर्घ्य और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन किया। इसके बाद भव्य महाआरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन विधि मंदिर के पुजारी पंडित संजय त्रिपाठी ने संपन्न कराया।
विज्ञापन

वहीं, कंकरखेड़ा के आदर्श नगर स्थित मेरठ दर्पण शूटिंग क्लब में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। डॉ. अंकित गुप्ता, दीक्षिता गुप्ता, दिव्या, प्रथम, अर्पित सहित श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया।
ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर में गणेश उत्सव के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ। भगवान गणेश की पूजा के बाद भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष घनश्याम मित्तल, सचिव नितिन चिकारा, कोषाध्यक्ष विवेक सौलंकी, उपाध्यक्ष मुदित बंसल समेत क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर में भी शुभ मुहूर्त में गणपति पूजन हुआ। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रकल्याण की कामना की। आशा सैनी और सुमित सैनी ने पूजन किया। राजेंद्रनगर, पूर्वी कल्याण नगर, कैलाशपुरी, प्रीत विहार और नौचंदी क्षेत्र में भी घर-घर गणपति विराजे। वहीं श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर, कल्याणी में माहेश्वरी युवा संगठन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी ने परिवार सहित पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें