चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चव्हाण और कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कैंट को स्वच्छ बनाने की अपील की। एनसीसी कैडेट ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद जादूगर वी सम्राट ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर बाइक चलाई और स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह, मिशिका सोसायटी के अमित नागर समेत कैंट बोर्ड के सदस्य और नागरिक मौजूद रहे। सप्लाई डिपो माल रोड मिलिट्री डेयरी फार्म के बीच की रोड पर कैंट बोर्ड की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम ने यहां पर पहले कूड़ा साफ किया इसके बाद पूरी सड़क की टैंकर से धुलाई की गई।
जिला प्रशासन ने भी किए आयोजन
मेरठ। जिला प्रशासन द्वारा गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सहित प्रशासनिक अधिकारी और स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। यह प्रभात फेरी गांधी आश्रम से शुरू होकर शहीद स्मारक पहुंची।
उधर स्पोर्टस स्टेडियम से क्रास कंट्री का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहरण के साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
इस कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा द्वारा माधवपुरम व संजय वन में पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही जिला कारागार में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो गांधी आश्रम में चरखा कताई प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मोहल्ला बनी सराय में सफाई अभियान चलाया गया। विवेकानंद कुष्ठ आश्रम दिल्ली रोड में यज्ञ के साथ ही भोजन, फल व दवाओं का वितरण हुआ। इसके बाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
मंडलायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहरण अपर आयुक्त आरएन धामा ने किया। सभी ने देश हित में कार्य करने का संकल्प लेने के साथ स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान अपर आयुक्त आरके गोयल, अपर आयुक्त खाद्य सत्यदेव, सांख्यिकी अधिकारी एसपी नैन, कर्मचारी हर्षा, प्रेमवती, शरद गुप्ता आदि ने विचार रखे।
वन विभाग की तरफ से रोपे गए पौधे
मेरठ। गांधी जयंती पर वन विभाग की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएफओ अदिति शर्मा ने कार्यालय परिसर और आसपास सफाई कराई। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित संजय वन में गंगा हरितिमा अभियान के तहत भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने 101 पौधे रोपे। शलभ अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता के नाम पर दो हजार पौधों की धनराशि वन विभाग के पास जमा कराई। इस मौके पर डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. रीता जैन, रेणू गोयल, डॉ. निर्मल, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. तान्या, डॉ. रूचि गर्ग समेत अन्य महिला चिकित्सक मौजूद रहीं।
गीता, कुरान और बाइबिल का पाठ भी हुआ
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित ट्राइडेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन में छात्र- छात्राओं ने महात्मा गांधी के अनेक आंदोलनों को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ शिवानी कुमारी और प्रवक्ता नवीन कुमार ने राष्ट्र पर्व की बधाई दी माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ संध्या रानी ने माल्या अर्पण और दीप प्रज्वलित किया। रामचरित मानस, बाइबिल, गीता, कुरान का पाठ और गुरुग्रंध साहिब की अरदास की गई। संचालन डॉ लता कुमार ने किया। डॉ राजकुमार सिंह, डॉ रामचंद सिंह, डॉ भारती दीक्षित, डॉ सुधा गर्ग व डा सुधानी रानी मौजूद रहे। एफआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्य अतिथि एडवोकेट मीनल गौतम व निदेशक डॉ राजवीर सिंह ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर मुनीष कुमार, अमित कुमार गुप्ता, लोकेश शर्मा, शोभित अग्रवाल, इंदु, मीनू भास्कर आदि मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती पर कार्यक्र म की अध्यक्षता सचिव धम्मदीप सिंह एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट ने की। मुख्य अतिथि अध्यक्ष श्याम सिंह बोद्घ रहे। प्राचार्या सीडी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। खैरनगर बाजार स्थित हमीदिया गर्ल्स हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या इरफानी बेगम ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन फरहत जलाल ने किया। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल, एमपीएस, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञान भारती इंस्टीटयूट, केडी इंटरनेशनल, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, गुरु नानक इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलिज में एनसीसी कैडेटस ने कार्यक्रम किए। केके इंटर कॉलेज में कला प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार मंडल ने ‘महात्मा गांधी जी चित्रकला प्रदर्शनी’ का आयोजन किया। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक वाटर कलर से पेटिंग बनाई गई। छात्रों और शिक्षकों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह, पूनम, प्रवीण, प्रमोद, विवेक विश्नोई, नरेश कुमार और विपिन कुमार आदि रहे।
भाजपा के भाजयुमों के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मीनाक्षीपुरम स्थित पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पवन भारद्वाज, मयंक रावत, डीसी कन्नौजिया, अंकित कन्नौजिया, शीशपाल साम, उमेश सिसौदिया, पंकज ठाकुर, शिवम्, आरपी सक्सेना, सनी साहिल आदि उपस्थित रहे। शिक्षोदय सेवा समिति कसेरू बक्सर द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। माल्यार्पण पार्षद जयवीर सिंह ने किया। संस्था अध्यक्ष शौकीन सैफी ने गांधी के विचारों को बताया। इस मौके पर राशिद सैफी, कासिम सैफी, अनुज कुमार, लक्ष्मी उपाध्याय व अफजाल आदि मौजूद रहे। रजपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या पुष्पा यादव ने ध्वजारोहण किया। भाजपा मंडलाध्यक्ष ठा. ओपी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरधना रोड, श्रद्धापुरी, न्यू सैनिक कलोनी आदि जगहों पर साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महानगर महामंत्री पं. संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, रमा मित्तल, रेखा वैश्य, रुचि गुप्ता, महामंत्री गुल्लू ठाकुर, सतनाम सिंह नामी, रवीन्द्र शर्मा, विकास गुप्ता, रंजीत सिंह, वरुण गुप्ता, बिल्लू सरदार, तरुण ओबराय, सतीश प्रजापति, अशोक सबलोक, दीपक चौधरी, विनय तोमर, रीना गुप्ता, राजेश सोम आदि मौजूद रहे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर इकाई द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दलित प्रेमी होने के साथ ही स्वच्छता के प्रति समर्पित थे। इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में विनोद खटीक, राजकुमार सोनकर, डा. रवि प्रकाश, राकेश सोनकर, विवेक लोमस, डा. राहुल वर्मा, अरुण मचल, विनय, रविंद्र पाशी, धनराज कौरी, श्याम लोमस, महेश कनौजिया, विशाल कर्दम, ईनाम दास, राजेंद्र कुमार, विनय विरालिया, विक्की वाल्मीकि, सीमा जाटव, अमित चौहान, पूर्व पार्षद सुधीर गौतम, अश्वनी कुमार, बंटी जाटव, सूरज गौतम, कुलदीप मसूरी, संदीप गौतम, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ महिला मोर्चा द्वारा भी कई जगह सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक का निर्देशन रहा।
जिला बार ने दी गांधी-शास्त्री को श्रद्घांजलि
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि दी। अध्यक्ष राजीव कुमार नागर और महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार ने बार एसोसिएशन कार्यालय में लगे चित्रों पर माल्यार्पण किया और श्रद्घासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में संजीव कुमार शर्मा, मिस्बाहउद्दीन सिद्दीकी, डा. अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद यासर, संजय कुमार, बिजेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र सिंह तोमर, अनिल प्रधान, रामसरन, अमित राणा और सुषमा अग्रवाल भी मौजूद रहे।
किया बापू को याद, सफाई अभियान चलाया
यथार्थ के सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षता जूही त्यागी के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र स्थित कंपनी बाग में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर लोगों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान संरक्षक पं. आशु शर्मा, बुद्ध प्रकाश, आबिद सैफी, डा. अनवर शेख, बबीता गुप्ता, कविता चौहान, लोकेश चौहान, गौरव किशोर आदि मौजूद रहे। वहीं एनवायरमेंट क्लब द्वारा शोभापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्यातिथि सारथी संस्था की अध्यक्षा कल्पना पांड़े ने हरी झंडी रवाना किया। इस बीच कला प्रतियोतगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रमनकांत त्यागी, सावन कन्नौजिया, वैशाली, आदित्य अग्रवाल, तारा रानी, सीमा रानी, अपूर्वा खर्रे आद मौजूद रहे। जेल रोड स्थित सपा पार्टी कार्यालय महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मुनकाद प्रधान, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी, कौशर कुमार, शेरा जाट, और धर्मवीर यादव आदि रहे।
आह्वान जन सेवा समिति ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत अ लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। समिति के सदस्यां ने जागृति विहार सैक्टर 06 व सेक्टर 03 में सफाई की। समिति अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार ने लोगों से पॉलीथीन प्रयोग न करने की बात कही। अभियान में कप्तान अभिषेक चौहान, धर्मेंद्र चौधरी रहे। इस दौरान निकित माहेश्वरी, अभिषेक, राहुलपाल, शिवम नामदेव, रंजन कुमार, अमित कुमार, तरुण भारद्वाज, कपिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
आह्वान जन सेवा समिति ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। समिति के सदस्यों ने जागृति विहार सैक्टर 06 व सेक्टर 03 में सफाई की। अरुण कुमार, अभिषेक चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, निकित माहेश्वरी, अभिषेक, राहुलपाल, शिवम नामदेव, रंजन कुमार, अमित कुमार, तरुण भारद्वाज, कपिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाई गांधी जयंती
मेरठ। गंगानगर व बागपत रोड स्थित मदर्स प्राइड प्री स्कूल में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अवनीत नैना, प्रियम, आरती, आस्था, प्रिया, अपूर्वी, श्वेता व अंजना आदि मौजूद रहे। थापर नगर स्थित अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे गांधी, जवाहर लाल नेहरू, कस्तूरबा गांधी की वेशभूषा में आए। बच्चों को स्वच्छता अभियान के बारे में बताया। स्कूल संचालिका सारंधा पुंडीर ने स्वच्छता का ज्ञान दिया। प्रधानाचार्या शिखा रिजवानी मौजूद रहीं। नंगला जमालपुर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। सर्कुलर रोड स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में 150वीं जयंती पर छात्रों ने दांडी मार्च, अहिंसा आंदोलन को नाटक की भूमिका में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य प्रेम मेहता, नवीन वर्मा, प्रमिला भटनागर व रेनू मौजूद रहे। कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में आए। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक भोपाल सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान कंचन, कामल, रविता, हिमानी व सिमरन आदि मौजूद रहे। सरधना रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य नरेश कुशवाह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कक्षा एक से ग्यारह तक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शास्त्रीनगर स्थित माय पब्लिक स्कूल में प्री- प्राइमरी के बच्चों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। चेयरमैन हाजी इमरान याकूब ने स्वच्छता के प्रति सभी का शपथ दिलाई।
स्वच्छता से मिलेगा स्वास्थ्य
मेरठ। महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा स्वच्छता से स्वास्थ्य विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज और वाइस चेयरमैन डॉ. दिनेश चंद शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संस्थान से डॉ. संदीप, डॉ. चंद्रचूढ़ मिश्रा, डॉ. निधि, डॉ. राजरानी, डॉ. अनु, डॉ. राजरानी, डॉ. रणजीत, डॉ. रामकुमार कौशिक, विक्रांत यादव आदि उपस्थित रहे।