पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा यह जीत पार्टी की नीतियों की जीत
मवाना/सरधना। बिहार विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के पांच सीटें जीतने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई बांटी और कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों की जीत है।
मवाना में हस्तिनापुर के पूर्व प्रत्याशी विनोद जाटव के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क पर बिहार में पार्टी के पांच सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं में खुशी मनाते हुए बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व एक दूसरे बधाई देकर खुशी मनाई। इस मौके पर विनोद जाटव, अफजल अहमद, आबिद कुरैशी, शाह कमर, तुफैल, नईम मलिक, कासिम मलिक, इरफान, आबिद खजूरी आदि मौजूद रहे।
उधर सरधना क्षेत्र के सरूरपुर के कस्बा खिवाई में बिहार के विधान सभा चुनाव में पांच सीटों पर मिली जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष जुल्फुकार चौहान की अगुवाई में समर्थक उनके आवास पर एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
नगर अध्यक्ष जुल्फकार चौहान ने बिहार की जनता का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जनता ने एआईएमआईएम पर भरोसा जताकर जो समर्थन दिया है। वह पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने बताया कि सीमांचल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही पार्टी का पहला लक्ष्य रहेगा। यह जीत सीमांचल के विकास और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान अब्दुल कलाम, राशिद चौहान, नवाज़िस, राशिद, सलीम, आमिर, मौलाना आसिफ, अब्दुल जब्बार, जुनेद राणा, डॉ. ताज, हाफिज आसिफ, राशिद चौहान, जमील मोमिन मौजूद रहे।गंज बाजार में एआइएमआइएम पार्टी के नेता सैयद राणा के आवास पर शनिवार को मिठाई बांटकर बिहार में पांच विधायकों की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सैय्याद राणा, हाजी मुन्ना, रहमान नईम, अहमद वसीम, जहीर सलमान कुरैशी, जहांगीर खान, खालिद मलिक, शबाना, सोनवीर सिंह, युनुस शाहरुख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में बिहार के सीमांचल में एआईएमआईएम को पांच सीटों पर मिली जीत के बाद मिठाई